Home » Study Material » राज्य और राजधानी PDF: Bharat Me Kitne Rajya Hai?

राज्य और राजधानी PDF: Bharat Me Kitne Rajya Hai?

क्या आप Bharat me kitne rajya hai aur unki Rajdhani ke Naam (PDF) सर्च कर रहे हैं? अगर आप PDF वर्जन को खोज रहे हैं तो इसका साफ मतलब है कि आपको हंड्रेड परसेंट सही जानकारी की आवश्यकता है.

राज्य और राजधानी pdf 2023
राज्य और राजधानी PDF

यह एक नशतर हाई स्कूल का वेबसाइट है. इस वेबसाइट पर स्कूल के विशेषज्ञ शिक्षकों के द्वारा इस वेबसाइट पर आर्टिकल लिखा जाता है. इसलिए आप इस वेबसाइट के कंटेंट पर आंख बंद कर भरोसा कर सकते हैं.

सबसे पहले आपका प्रश्न उत्तर देना चाहता हूं. 2024 में भारत में कितने राज्य हैं? आपको साफ-साफ बता देना चाहता हूं कि 5 अगस्त 2019 से पहले भारत में कुल राज्यों की संख्या 29 थी. 

5 अगस्त 2019 को भारत के गृह मंत्री श्री अमित शाह ने राज्य पुनर्गठन बिल को लोकसभा एवं राज्यसभा में पास करवाया था. उसके बाद से भारत में राज्यों की संख्या 29 से घटकर 28 हो गई

जम्मू कश्मीर अब राज्य नहीं है, तो क्या है? जम्मू कश्मीर अब एक केंद्र शासित प्रदेश है. जम्मू कश्मीर राज्य को ही दो हिस्सों में बांट कर, दो कि शासित प्रदेश बनाया गया जिसमें, पहले केंद्र शासित प्रदेश नाम जम्मू-कश्मीर है और दूसरा नाम लद्दाख है. 

आपको स्पष्ट तौर पर बता दें कि वर्ष 2020 और 2021 में भारत के राज्यों का कोई भी पूर्णगठन नहीं हुआ था. इसलिए आप डंके की चोट पर कह सकते हैं कि वर्ष 2024 में भारत के कुल राज्यों की संख्या 28 है.

Bharat Ke Rajyon Ke Naam

निम्नलिखित टेबल में 1 से लेकर 28 राज्य के नाम एवं उनके आगे राजधानियों का नाम लिखा गया है. इसका अगर आप इसका Country and Capital In English PDF Download चाहते हैं तो आप यहां से डाउनलोड कर सकते हैं. बाकी 4 PDF आर्टिकल के सबसे आखरी भाग में है।

S.No. राज्य के नाम उनकी राजधानी
1 आंध्र प्रदेश अमरावती (विधायी राजधानी), विशाखापत्तनम (कार्यकारी राजधानी) और कुरनूल (न्यायिक)
2 अरुणाचल प्रदेश ईटानगर
3 असम दिसपुर
4 बिहार पटना
5 छत्तीसगढ़ रायपुर
6 गोवा पणजी
7 गुजरात गांधीनगर
8 हरियाणा चंडीगढ़
9 हिमाचल प्रदेश शिमला (प्रथम) और धर्मशाला (द्वितीय)
10 झारखंड रांची
11 कर्नाटका बेंगलुरु
12 केरल तिरुवंतपुरम
13 मध्य प्रदेश भोपाल
14 महाराष्ट्र मुंबई (गर्मी) और नागपुर (सर्दी)
15 मणिपुर इंफाल
16 मेघालय शिलांग
17 मिजोरम आईजोल
18 नागालैंड कोहिमा
19 उड़ीसा भुवनेश्वर
20 पंजाब चंडीगढ़
21 राजस्थान जयपुर
22 सिक्किम गंगटोक
23 तमिल नाडु चेन्नई
24 तेलंगाना हैदराबाद
25 त्रिपुरा अगरतला
26 उत्तर प्रदेश लखनऊ
27 उत्तरांचल देहरादून (सर्दी) और गैरसैंण (गर्मी)
28 पश्चिम बंगाल कोलकाता
कुल  28  32

प्रश्न – भारत के ऐसे कौन राज्य है जिनकी 3 राजधानियां हैं?

उत्तर – भारत का इकलौता राज्य आंध्र प्रदेश है जिसकी तीन राजधानियां हैं। तीनों राजधानियों का नाम इस प्रकार है – विशाखापत्तनम (कार्यकारी), अमरावती (विधायी) और कुरनूल (न्यायिक)।

आपको पता ही होगा आंध्र प्रदेश राज्य का विभाजन होकर के तेलंगाना अलग राज्य बना है। तेलंगाना का राजधानी हैदराबाद है। जबकि आंध्र प्रदेश राज्य का विभाजन होने के बाद भी कुछ दिनों तक इस राज्य का राजधानी हैदराबाद ही रहा था।

भारत में ऐसे कितने राज्य हैं, जिसकी राजधानियों की संख्या एक से अधिक है?

भारत में राज्य अठाईस है, किंतु इन राज्यों की राजधानी की संख्या 28 नहीं बल्कि 32 हैं। जी हाँ, मैं सही कह रहा हूं। 

कैसे? भारत में 4 राज्य ऐसे हैं जिसकी राजधानियों की संख्या 2 या उससे अधिक हैं:

  1. आंध्र प्रदेश (3) – अमरावती (विधायी राजधानी), विशाखापत्तनम (कार्यकारी राजधानी) और कुरनूल (न्यायिक)
  2. हिमाचल प्रदेश (2) – शिमला (प्रथम) और धर्मशाला (द्वितीय)
  3. महाराष्ट्र (2) – मुंबई (गर्मी) और नागपुर (सर्दी)
  4. उत्तराखण्ड (2) – देहरादून (सर्दी) और गैरसैंण (गर्मी).

भारत के आंध्र प्रदेश राज्य में तीन राजधानियां हैं जबकि हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तराखंड में दो दो राजधानियां हैं।

संयुक्त राजधानी: ऐसे कौन से दो राज्य हैं, जिसकी राजधानी एक ही शहर में है? 

जब किसी दो राज्य या प्रदेश की राजधानी एक ही शहर में स्थित होती है तो वैसे राजधानी को संयुक्त राजधानी की संज्ञा दी जाती है।

भारत में आज भी संयुक्त राजधानी है उदाहरण के तौर पर आप हरियाणा और पंजाब राज्य को देख सकते हैं। हरियाणा और पंजाब राज्य की राजधानी चंडीगढ़ है।

चंडीगढ़ के तरह ही, हैदराबाद भी कुछ दिनों तक संयुक्त राजधानी आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना राज्य का हुआ करता था। आंध्र प्रदेश राज्य के विभाजन के बाद ही तेलंगाना राज्य का उदय हुआ था। उसी प्रकार से हरियाणा राज्य का उदय पंजाब राज्य से हुआ है।

प्रश्न – भारत के कौन से राज्य का सीमा 7 राज्यों से लगता है?

उत्तर – असम भारत के उत्तर पूर्व में स्थित है। राज्य अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल के साथ अपनी सीमा साझा करता है। राज्य बांग्लादेश, म्यांमार और भूटान साम्राज्य के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करता है।

प्रश्न – किस भारतीय राज्य को ‘भगवान का अपना देश’ कहा जाता है?

उत्तर -केरल को ‘गॉड्स ओन कंट्री’ (भगवान का अपना देश) के रूप में जाना जाता है, जिसे मूल रूप से डॉ. विपिन गोपाल द्वारा गढ़ा गया था, जिसका व्यापक रूप से राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उपयोग किया जाता है।

प्रश्न – हैदराबाद किस राज्य की अस्थायी राजधानी है?

उत्तर – हैदराबाद तेलंगाना की राजधानी है जबकि आंध्र प्रदेश की अस्थायी राजधानी है। जैसा कि आप जानते होंगे आंध्र प्रदेश राज्य से अलग होकर के ही तेलंगाना नया राज्य बना है. 

आंध्र प्रदेश का कार्यकारी राजधानी विशाखापट्टनम है, आंध्र प्रदेश का विधायी राजधानी अमरावती है. 

प्रश्न – क्षेत्रफल की दृष्टि, से भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है? 

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है, जिसका कुल क्षेत्रफल 342,239 (km2) है. जबकि दूसरे स्थान पर मध्य प्रदेश, तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र और चौथे स्थान पर उत्तर प्रदेश है.

भारत क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का 7वां सबसे बड़ा देश है और जनसंख्या की दृष्टि से दूसरा सबसे बड़ा देश है।

भारत का कुल क्षेत्रफल 3,287,263 (km2) है, जिसमें से राजस्थान का क्षेत्रफल 342,239 (km2) है. इस प्रकार राष्ट्रीय क्षेत्रफल में अकेले राजस्थान की हिस्सेदारी 10.41% है. बाकी राज्यों की क्षेत्रफल में हिस्सेदारी का डाटा नीचे के टेबल में देखा जा सकता है. 

भारत के कुल 28 राज्यों का क्षेत्रफल की दृष्टि से रैंक नीचे दिए गए टेबल में लिखा गया है.

भारत के 29 राज्यों का क्षेत्रफल
रैंक  राज्य  क्षेत्रफल (km2) हिस्सेदारी %
1 राजस्थान 342,239 10.41
2 मध्य प्रदेश 308,252 9.38
3 महाराष्ट्र 307,713 9.36
4 उत्तर प्रदेश 240,928 7.33
5 गुजरात 196,024 5.96
6 कर्नाटक 191,791 5.83
7 आंध्र प्रदेश 160,205 4.87
8 उड़ीसा 155,707 4.74
9 छत्तीसगढ़ 135,191 4.11
10 तमिलनाडु 130,058 3.96
11 तेलंगाना 112,077 3.41
12 बिहार 94,163 2.86
13 पश्चिम बंगाल 88,752 2.70
14 अरुणाचल प्रदेश 83,743 2.55
15 झारखंड 79,714 2.42
16 असम 78,438 2.39
17 हिमाचल प्रदेश 55,673 1.70
18 उत्तराखंड 53,483 1.63
19 पंजाब 50,362 1.53
20 हरियाणा 44,212 1.34
21 केरला 38,863 1.18
22 मेघालय 22,429 0.682
23 मणिपुर 22,327 0.679
24 मिजोरम 21,081 0.641
25 नागालैंड 16,579 0.504
26 त्रिपुरा 10,486 0.319
27 सिक्किम 7,096 0.216
28 गोवा 3,702 0.113

प्रश्न – India के किस राज्य में सबसे ज्यादा जनसंख्या है?

उत्तर – 2011 के जनगणना के अनुसार, भारत की कुल जनसंख्या 1,210,569,573 है. भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में सबसे ज्यादा जनसंख्या है. 

जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है जिसकी जनसंख्या 199,812,341 है. भारत देश के 16.51% लोग उत्तर प्रदेश राज्य में रहते हैं. 

अगर आपसे कोई पूछता है कि, जनसंख्या के आधार पर भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य कौन है?

भारत के 29 राज्यों का जनसंख्या 
रैंक  राज्य  जनसंख्या (2011) प्रतिशत
1 उत्तर प्रदेश 199,812,341 16.51%
2 महाराष्ट्र 112,374,333 9.28%
3 बिहार 104,099,452 8.6%
4 पश्चिम बंगाल 91,276,115 7.54%
5 मध्य प्रदेश 72,626,809 6%
6 तमिलनाडु 72,147,030 5.96%
7 राजस्थान 68,548,437 5.66%
8 कर्नाटक 61,095,297 5.05%
9 गुजरात 60,439,692 4.99%
10 आंध्र प्रदेश 49,577,103 4.1%
11 उड़ीसा 41,974,219 3.47%
12 तेलंगाना 35,003,674 2.89%
13 केरल 33,406,061 2.76%
14 झारखंड 32,988,134 2.73%
15 असम 31,205,576 2.58%
16 पंजाब 27,743,338 2.29%
17 छत्तीसगढ 25,545,198 2.11%
18 हरयाणा 25,351,462 2.09%
19 उत्तराखंड 10,086,292 0.83%
20 हिमाचल प्रदेश 6,864,602 0.57%
21 त्रिपुरा 3,673,917 0.3%
22 मेघालय 2,966,889 0.25%
23 मणिपुर 2,570,390 0.21%
24 नगालैंड 1,978,502 0.16%
25 गोवा 1,458,545 0.12%
26 अरुणाचल प्रदेश 1,383,727 0.11%
27 मिजोरम 1,097,206 0.09%
28 सिक्किम 610,577 0.05%
कुल इंडिया 1,210,569,573 100%

Conclusion Points

सारांश के तौर पर बता दें कि मौजूदा 2024 में भारत में कुल राज्यों की संख्या 28 है। आंध्र प्रदेश राज्य में तीन राजधानी हैं, जबकि पंजाब एवं हरियाणा का संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ है।

महाराष्ट्र, उत्तराखंड एवं हिमाचल प्रदेश राज्य में दो दो राजधानियां हैं। अगर आप सही से कैलकुलेटर करेंगे तो आपको पता चलेगा कि भारत के 28 राज्यों में कुल 32 राजधानियां हैं।

भारत में मौजूदा समय कुल 28 राज्य हैं. इस लेख में आप भारत के सभी 28 राज्यों के राजधानी के बारे में भी जान लिया है. आशा करता हूं कि यह जानकारी आपके लिए लाभदायक रहा होगा. इस तरह के अनेक जानकारी इस वेबसाइट पर उपलब्ध है.

Download

FAQs

1. भारत में कितने राज्य हैं?

भारत में 28 राज्य हैं।

2. महाराष्ट्र की राजधानी क्या है?

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई है।

3. किस राज्य को देवताओं की भूमि कहा जाता है?

उत्तराखंड को देवभूमि कहा जाता है।

4. तमिलनाडु की राजधानी क्या है?

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई है।

5. भारत में जिलों की संख्या सबसे अधिक किस राज्य में है?

भारत में सबसे अधिक जिले उत्तर प्रदेश में हैं।

6. पश्चिम बंगाल की राजधानी क्या है?

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता है।

7. मध्य प्रदेश से अलग होकर कौन सा राज्य बनाया गया?

छत्तीसगढ़ को मध्य प्रदेश से अलग करके बनाया गया था।

8. केरल की राजधानी क्या है?

केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम है।

9. भारत की वर्तमान राजधानी क्या है?

भारत की वर्तमान राजधानी नई दिल्ली है।

10. क्या नई दिल्ली सदैव भारत की राजधानी थी?

नहीं, 1911 में कोलकाता (पहले कलकत्ता के नाम से जाना जाता था) की जगह नई दिल्ली भारत की राजधानी बनी।

11. नई दिल्ली को राजधानी के रूप में क्यों चुना गया?

आधुनिक भारत के प्रतिनिधित्व के रूप में इसके केंद्रीय स्थान और प्रतीकात्मक महत्व के कारण नई दिल्ली को राजधानी के रूप में चुना गया था।

12. क्या नई दिल्ली भारत का सबसे बड़ा शहर है?

नहीं, मुंबई (जिसे पहले बॉम्बे के नाम से जाना जाता था) वर्तमान में भारत का सबसे बड़ा शहर है।

13. क्या नई दिल्ली में कोई ऐतिहासिक स्थल हैं?

हाँ, नई दिल्ली प्रतिष्ठित लाल किला, कुतुब मीनार और हुमायूँ के मकबरे सहित कई ऐतिहासिक स्थलों का घर है।

14. क्या नई दिल्ली में एक मजबूत सांस्कृतिक परिदृश्य है?

बिल्कुल! नई दिल्ली में भारतीय विरासत और समकालीन कलाओं को प्रदर्शित करने वाली कई कला दीर्घाओं, संग्रहालयों, थिएटरों और संगीत स्थलों के साथ एक जीवंत सांस्कृतिक दृश्य है।

15. मैं भारत के अन्य हिस्सों या विदेश से नई दिल्ली कैसे पहुँच सकता हूँ?

नई दिल्ली हवाई, रेल और सड़क नेटवर्क से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है, जिससे भारत के विभिन्न शहरों और प्रमुख अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों से आसानी से पहुंचा जा सकता है।

16. क्या आप नई दिल्ली में कुछ लोकप्रिय पर्यटक आकर्षणों की सिफारिश कर सकते हैं?

ज़रूर! नई दिल्ली में कुछ लोकप्रिय पर्यटक आकर्षणों में इंडिया गेट, लोटस टेम्पल, अक्षरधाम मंदिर, जामा मस्जिद और राज घाट (महात्मा गांधी का स्मारक) शामिल हैं।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *